{"_id":"5d9a3be48ebc3e01506ef5d9","slug":"nurse-report-on-culpable-homicide-orai-news-knp518186280","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती के इलाज के दौरान मौत मामले में नर्स पर गौर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती के इलाज के दौरान मौत मामले में नर्स पर गौर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। दस दिन पूर्व गर्भवती की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में महिला के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड नर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व गर्भपात की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर सीएमओ भी गर्भपात करने के आरोपों पर विभागीय स्तर पर मामले की जांच करा रहीं हैं।
बता दें कि 25 सितंबर को कानपुर देहात के रहगुवां गांव, भोगनीपुर निवासी गर्भवती मनु (32) अपने पति हिमांशु संग कालपी इलाज के लिए आई थीं, फिर उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। मृतका मनु के भाई हरिओम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मनु पेट में दर्द होने पर कागजीपुरा मोहल्ला निवासी रिटायर्ड नर्स मीरा शर्मा के घर गई थी, वहां रिटायर्ड नर्स ने उसका इलाज किया था।
आरोप है कि हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे वहां से भगा दिया था। जब मनु को लेकर सीएचसी पहुंचे तो यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मनु के भाई की तहरीर पर रिटायर्ड नर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व गर्भपात करने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर गर्भपात का मामला सामने आने पर सीएमओ डॉ अल्पना बरतानिया ने भी विभागीय स्तर पर जांच शुरू करा दी है। सीएमओ इस मामले में दोनो पक्ष के बयान भी ले चुकी हैं।