फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nurse could not answer deputy director's questions, reprimanded

Jalaun News: डिप्टी डायरेक्टर के सवालों का जवाब नहीं दे पाई नर्स, फटकार

Fri, 15 Dec 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nurse could not answer deputy director's questions, reprimanded
रामपुरा। भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर व वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. निर्मल जो ने गुरुवार को सीएचसी रामपुरा की स्वास्थ्य सेवाएं, अभिलेख और अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप राजपूत के साथ अस्पताल के भंडारण कक्ष का जायजा लेते हुए रखे उपकरणों को जांचा तथा रजिस्टर से अस्पताल में रखी सामग्रियों का मिलान भी किया। प्रसव कक्ष में पहुंचकर नर्सों से इंग्लिश में सवाल जवाब किए। स्टाफ द्वारा सही जवाब न देने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। वार्ड में पहुंचकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछा।
विज्ञापन

अस्पताल में रखी दवाईयों के कक्ष में पहुंचकर दवाओं का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। जिसमें दर्ज आंकड़े सही पाए। अस्पताल के प्रत्येक पटल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अस्पताल की लैब में पहुंचकर वहां मौजूद कर्मचारियों से मरीज की जांच करने के तरीकों के बारे में जानकारी ली और लैब मे रखे उपकरणों को देखा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह, एनएचएम के डीपीएम डॉ प्रेम प्रताप सिंह, आकांक्षा टीएसयू, डॉ अरुण जादौन, डॉ शिप्रा राजपूत, शिवकुमार, विनय चतुर्वेदी,जितेंद्र कुमार, यशवीर, देवेंद्र सचान, किरन, विमलेश, आशा, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed