फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   NSA action against fourth cow smuggler

Jalaun News: चौथे गो-तस्कर के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई

Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
NSA action against fourth cow smuggler
कोंच। कोतवाली पुलिस गो-तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। उसने पिछले दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए चौथे गो-तस्कर कल्ला के खिलाफ भी एनएसए की कार्रवाई कर दी है। कस्बे के आराजीलेन निवासी गो तस्कर कल्ला के तीन और साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चुकी है। उसके खिलाफ गायों की तस्करी, चोरी कर उनकी हत्या करके अवैध रूप से धनोपार्जन करने जैसे तमाम मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 14 दिसंबर 2023 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान गोवंश से लदी एक लोडर को रोकने का प्रयास किया गया था। जिसमें लोडर पर सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो गो-तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुए थे। पुलिस ने इस मुठभेड़ में कल्ला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था। चारों के पास से अवैध असलहे सहित तमाम सामान बरामद किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के साथ गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत चारों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। इसके बाद इन अभियुक्तों के खिलाफ 13 जनवरी को गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई थी। प्रभारी निरीक्षक अजयब्रह्म तिवारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट तथा उच्चाधिकारियों द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने कल्ला के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्रवाई को स्वीकृति दे दी है। इसी कड़ी में सोनू उर्फ शानू तथा शाहिद उर्फ सईद तथा मुन्ना उर्फ अफसर के अलावा अब चौथे गो तस्कर कल्ला खिलाफ भी कोतवाली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पूरे गैंग सदस्यों के विरुद्ध जेल में निरुद्ध रहते गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed