फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now hepatitis can be treated in the district hospital

Jalaun News: अब जिला अस्पताल में हो सकेगा हेपेटाइटिस का इलाज

Mon, 29 Jul 2024 02:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 29 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Now hepatitis can be treated in the district hospital
फोटो-28-हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण कराते लोग। संवाद
विज्ञापन

अब नहीं जाना होगा झांसी कानपुर, संक्रमित के रक्त से फैलती है हेपेटाइटिस बीमारी, सावधानी से कर सकते हैं बचाव
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। हेपेटाइटिस के मरीजों को अब जिला स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। इसके लिए जिला अस्पताल में ट्रीटमेंट सेंटर बनाया गया है। ट्रीटमेंट सेंटर के संचालन के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिवेश वर्मा को विशेष ट्रेनिंग दिलाकर इसके संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। ट्रीटमेंट सेंटर बनने से मरीजों की झांसी-कानपुर जाने की समस्या दूर हो गई है।
हेपेटाइटिस लीवर संबंधी गंभीर बीमारी है। इसका अभी तक मंडल स्तर के अस्पतालों में भी इलाज की व्यवस्था थी। इससे मरीजों को परेशानी होती थी। गंभीर मरीजों को लखनऊ तक के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस का ट्रीटमेंट सेंटर खोल दिया गया है। इससे जांच से लेकर इलाज तक की सभी सुविधाएं मरीजों को यहीं मिलने लगी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल राज ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए ट्रीटमेंट सेंटर शुरू कर दिया गया है। कोविड के आईसीयू वार्ड में हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि हेपेटाइटिस संक्रामक बीमारी है और यह किसी संक्रमित के रक्त के संपर्क में आने से फैलती है। हेपेटाइटिस ए और बी दोनों खतरनाक होते हैं। इसकी जांच लीवर के अलावा ब्लड जांच एंटीजन जांच से भी हो जाती है। इससे बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। हेपेटाइटिस बी से बचाव के लिए इसका टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। हेपेटाइटिस का कोई इलाज नहीं है। इससे इससे बचाव जरूरी है।
हेपेटाइटिस के कारण व बीमारी के लक्षण
अनियमित खानपान, दूषित जल और भोजन का सेवन, ज्यादा शराब पीने से लीवर संबंधी यह बीमारी हो सकती है। संक्रमित सुई का प्रयोग करने, असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद का संचार से यह बीमारी हो सकती है। बहुत अधिक थकान महसूस होना,खाना खाने की इच्छा न होना, उल्टी होना, पेट में दर्द होना, मल का रंग बदलना, आंखों और त्वचा का रंग पीला होना
हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य शिविर में 95 मरीजों की जांच
उरई। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर काशीराम कालोनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग और परमार्थ समाजसेवी संस्था की ओर से आयोजित शिविर में हेपेटाइटिस बी और सी के अलावा एचआईवी की भी जांच की गई। एपीडेमोलॉजिस्ट महेंद्र कुमार, डॉ. सागर, काउंसलर स्वाति श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट रामपाल, एलटी विनय द्विवेदी ने 95 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया । एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की ओर से समय समय पर इस तरह के कैंप आयोजित होते हैं। इस दौरान परमार्थ संस्था से रमेश सिंह भदौरिया, आशा संस्था से राजेंद्र सिंह भदौरिया, यूपीएनपी प्लस संस्था से पुरुषोत्तम तिवारी, शकुंतला, प्रभा आदि ने भी सहयोग किया। (संवाद)



36 जगह लगे स्वास्थ्य मेले, 1688 मरीजों को हुई जांच
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन 30 ग्रामीण और छह शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। जिनमें 34 चिकित्सक, 142 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य किया। 762 पुरुष, 690 महिला, 236 बच्चों समेत 1688 रोगियों का परीक्षण किया गया। 40 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 49 रोगियों का मलेरिया कार्ड से जांच की गई। 22 रोगियों की हेपेटाइटिस की जांच हुई। 25 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। 56 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया। जिनमें 13 रोगियों को इलाज के लिए एंबुलेंस से उच्च सेंटर के लिए रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि बुखार के 120, लीवर संबंधी बीमारी के 253, श्वसन संबंधी बीमारी के 153 मरीज आए। 88 डायबिटीज के रोगियों ने इलाज लिया। सबसे अधिक 324 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed