फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now electricity bill will also come in Hindi

Jalaun News: अब हिंदी में भी आएगा बिजली का बिल

Thu, 20 Apr 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now electricity bill will also come in Hindi
कदौरा। अब बिजली का बिल पढ़ने और समझने में ज्यादा झंझट नहीं होगा। जल्द ही बिजली के बिल हिंदी में भी आने लगेंगे। इससे आम आदमी आसानी से बिल की पूरी जानकारी हासिल कर पाएगा।
विज्ञापन

केवल अंग्रेजी में प्रिंट होने वाला बिजली का बिल जल्दी ही हिंदी में भी छपकर आएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपखंड अधिकारी राजेश पटेल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए दोनों भाषाओं में बिल उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को भी बिल समझने में आसानी होगी। कदौरा उपखंड क्षेत्र शहरी और ग्रामीण में करीब 20 हजार उपभोक्ता हैं। विभाग की मानें तो अभी भी सैकड़ों की संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन्हें अंग्रेजी में निकलने वाले बिल को समझने में परेशानी होती है। बिल में उपभोक्ता का नाम, मीटर संख्या, मीटर का फिक्स चार्ज, बिजली का चार्ज, पिछले महीने की रीडिंग, नई रीडिंग, बिल जमा करने की तिथि, पिछले महीने बिल कब जमा किया गया था आदि सहित पूरी जानकारी हिंदी में भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed