फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Notice to nine dental clinics for not getting registered

Jalaun News: पंजीकरण न कराने वाले नौ दंत चिकित्सालयों को नोटिस

Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 07 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Notice to nine dental clinics for not getting registered
उरई। पंजीकरण में लापरवाही बरतने वाले नौ दंत चिकित्सालयों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने नोटिस देकर पंजीकरण कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

बता दें कि दंत चिकित्सालयों का भी सीएमओ कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इसमें दंत चिकित्सालय में प्रैक्टिस करने वाले दंत चिकित्सक की शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, डेंटल काउंसलिंग ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा जारी प्रमाणपत्र, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की एनओसी, अग्निशमन विभाग की एनओसी समेत जरूरी दस्तावेजों के साथ वआवेदन जरूरी होता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद विभाग इसकी जांच करता है और मानक पूरे करने वाले अस्पताल को पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी करता है। एसीएमओ और प्रभारी अधिकारी पंजीकरण डॉ. अरविंद भूषण ने बताया कि शहर में संचालित नौ डेंटल क्लीनिक पंजीकरण में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐेसे सिटी डेंटल क्लीनिक, यादव डेंटर केयर, पुरवार डेंटल क्लीनिक, सेंगर मल्टीसिटी डेंटल क्लीनिक, स्वदेश डेंटल क्लीनिक, हिंद डेंटल क्लीनिक, मैक्स डेंटल केयर, अवध डेंटल केयर को नोटिस जारी कर तत्काल पंजीकरण कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed