फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nizamuddin returned from middle-aged questioned

निजामुद्दीन से लौटे अधेड़ से पूछताछ

Tue, 31 Mar 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Nizamuddin returned from middle-aged questioned
माधौगढ़ (जालौन)। निजामुद्दीन दरगाह में जमात के मरकज में हुए जलसे में देश विदेश से लोग आए थे। जिसमें 350 लोगों को भर्ती कराया जा चुका है। इनमें 100 लोगों को संक्रमण के लक्षण मिले हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सिहारी निवासी रशीद खां (50) पुत्र बाबू भी दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए जमात में शामिल हुए थे। रशीद खां दिल्ली से कर्नाटक, राजस्थान, झांसी होते हुए माधौगढ़ स्थित सिहारी गांव लौटे। जानकारी पर एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय शर्मा, कोतवाल जेपी पाल सिहारी गांव पहुंचे। रशीद को थाने ले आए। पुलिस पूछताछ में जुट गई है। कोतवाल जेपी पाल ने बताया कि रशीद खां नवंबर 2019 में निजामुद्दीन गया था और उसके बाद वह कुछ दिन रहकर दिसंबर में वहां से राजस्थान चला गया था। फिर भी डीएम डॉ. मन्नान अख्तर के निर्देश पर उसे आइसोलेशन के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed