Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

Jalaun News: आरटीई के बच्चों से परीक्षा शुल्क के नाम पर मांगे एक-एक हजार रुपये

Fri, 20 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
orai news
उरई। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला पाने वाले बच्चों के अभिभावकों से परीक्षा शुल्क के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। शहर के राजेंद्र नगर स्थित स्कूल में दो बच्चों के अभिभावकों से अर्द्धवार्षिक परीक्षा के नाम पर एक-एक हजार रुपये मांगे गए। अभिभावकों ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो स्कूल की ओर से बीएसए के नए आदेश का हवाला दिया गया।
विज्ञापन


आरटीई के तहत लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी और बीएसए की ओर से विद्यालय आवंटित कर बच्चों के दाखिले के लिए पत्र जारी किए जाते हैं। इस व्यवस्था में चयनित बच्चों से स्कूल संचालक फीस नहीं वसूल सकते। इसके बावजूद निजी स्कूल में दाखिला लेने वाले दो बच्चों के अभिभावकों से परीक्षा शुल्क की मांग की गई।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एक-एक हजार रुपये मांगे। उन्होंने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तो उन्हें बताया गया कि बीएसए विकास चौधरी ने इसी साल नया आदेश जारी किया है। इसके बाद अभिभावक बिना रुपये दिए घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि यदि इस तरह का मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed