फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Night trains arriving in the morning

Jalaun News: रात की ट्रेनें पहुंच रही सुबह

Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Night trains arriving in the morning
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ रही है। अमौसी स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत का काम जारी है। इस वजह से ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ गई है। लंबी रूट की गाड़ियां रात के बजाए सुबह पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

जोगबनी बिहार से आगरा कैंट की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 04196 अपने निर्धारित समय से रात 10:45 बजे के स्थान पर दूसरे दिन सुबह की 8:09 बजे 9 घंटा 24 मिनट देरी से आई। दानापुर कैंट से पुणे जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01482 अपने निर्धारित समय रात 10 बजे के स्थान पर दूसरे दिन सुबह की 9:56 बजे 8 घंटा 40 मिनट देरी से आई। कामाख्या से चलकर आंबेडकरनगर की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 19306 कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटा 36 मिनट देरी से रात 10:30 बजे आने की संभावना है।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस पांच घंटा 46 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01079 पांच घंटा, दानापुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 01018 त्योहार स्पेशल चार घंटा देरी से आईं। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22533 राप्तीसागर एक्सप्रेस व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल साढ़े तीन घंटा देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से गोमती नगर जाने वाली ट्रेन नंबर 05326 त्योहार स्पेशल चार घंटा, झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 51813 चार घंटा, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर बरौनी छपरा मेल 2 घंटा 20 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 01080 त्योहार स्पेशल चार घंटा 50 मिनट, भोपाल से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12594 गरीब रथ दो घंटा 13 मिनट देरी से आई।

आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट देरी से आई। यात्रियों का कहना है कि रेलवे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन में किया है, लेकिन ट्रेनों की अधिक लेटलतीफी होने की वजह से परेशानी हो रही है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed