उरई। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव के अनुमोदन के बाद गुरुवार को पार्टी के जिला कार्यालय में सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव ने 34 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें पांच उपाध्यक्ष एवं 14 सचिव के साथ ही 12 कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। नगर कार्यकारिणी में ज्यादातर नए चेहरों को तवज्जो दी गई है। कार्यकारिणी में अनुरुद्ध द्विवेदी, अब्दुल कयूम, लक्ष्मीकांत, पान सिंह पाल, जीतू खटीक उपाध्यक्ष बनाए गए। महासचिव की जिम्मेदारी शबीउद्दीन को सौंपी गई है। प्रदीप खरे कोषाध्यक्ष के अलावा नगर सचिव विनोद श्रीवास, सुनील पाल, आमिर फरीदी, टिंकू यादव, कंबोद पांचाल, विनोद दोहरे, पवन जाटव, डा. आईपी सिंह, रजनीकांत, मनीष यादव, मगन मंसूरी, जयप्रकाश कुशवाहा, अकील अंसारी, मोहम्मद अहमद को बनाया गया है। मनोनीत सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सुरेंद्र बजरिया, वीरेंद्र यादव, जमालुद्दीन पप्पू, भानुप्रकाश वर्मा, भानू राजपूत, प्रताप सिंह यादव, महेश विश्वकर्मा आदि रहे।