फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nephew's funeral procession leaves before uncle's wedding procession.

Jalaun News: चाचा की बारात से पहले उठी भतीजे की अर्थी

Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Nephew's funeral procession leaves before uncle's wedding procession.
फोटो - 22 मृतक दीपेश की फाइल फोटो।
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोराकरनपुर में एक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में शुक्रवार को शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां पहले 16 वर्षीय दीपेश परिहार की अर्थी उठी और उसके अंतिम संस्कार के बाद चाचा की बरात बेहद सादगी और गमगीन माहौल में रवाना हुई।
विज्ञापन


गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में दीपेश परिहार की मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के मोक्षधाम में परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में नम आंखों से दीपेश का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


दीपेश की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया। शुक्रवार को ही उसके चाचा अंगद परिहार की बरात ग्राम चंदुर्रा जानी थी। परिवार के सामने परिस्थितियां ऐसी थीं कि शादी की रस्में टालना संभव नहीं था। ऐसे में अंतिम संस्कार के बाद परिवार के केवल कुछ सदस्य ही आवश्यक रस्मों के निर्वहन के लिए बरात लेकर पहुंचे। न बैंड-बाजे की धुन सुनाई दी और न ही उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। गांव और परिवार में हर तरफ सन्नाटा और गम का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार को अंगद परिहार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दीपेश अपने मौसेरे भाई शिवम तथा गांव के ही राजाबाबू और प्रिंस के साथ बाइक से ग्राम तीतरा से शादी का सामान लेकर लौट रहा था। गांव से कुछ दूरी पहले सामने से आ रही वैगनआर कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दीपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed