{"_id":"69ea84df08b63decb80d755c","slug":"neighbours-clash-over-straw-storage-three-people-including-a-woman-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-143355-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भूसा भरने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भूसा भरने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरौली में घर में भूसा भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू की है। पीड़ित अर्जुन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने घर पर मौजूद था, तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनके पिता के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
इतना ही नहीं उनके भाई मानसिंह और माता अनुसुइया के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार विवाद भूसा भरने को लेकर हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया।