फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Negligence burns cable, power supply to 30 villages disrupted

Jalaun News: लापरवाही से केबल जली 30 गांवों की बिजली ठप

Sat, 25 Apr 2026 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence burns cable, power supply to 30 villages disrupted
एट। बिजलीघर में लापरवाही के चलते शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब केबल में आग लगने से करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पावर हाउस परिसर में बिछी केबल के ऊपर से एक ट्रैक्टर निकालते समय चालक ने लोहे के गाटर पर पहिया चढ़ा दिया। गाटर के नीचे से गुजर रही केबल में गाटर घुस गया। इससे केबल कट गया और तुरंत चिंगारी के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की अन्य केबलों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग लगते ही बिजली घर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के चलते पावर हाउस से जुड़े तीन फीडर कोटरा, रोना और टाउन की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 30 गांव बिना बिजली के हो गए। मौके पर पहुंचे जेई निशांत शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त केबल को ठीक कराने का काम तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed