फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   nala dhaha,

निर्माण के दौरान ढहा नला, ग्रामीणों ने की शिकायत

Sat, 23 Jan 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
nala dhaha,
सीसी सड़क का निरीक्षण करते बीडीओ अति रंजन सिंह - फोटो : ORAI
कदौरा। जिला पंचायत द्वारा ब्लाक क्षेत्र में बनवाया जा रहा नाले की दीवार अचानक ढह गया। ग्रामीण इस नाले में गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार तहसील स्तर पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत द्वारा ब्लाक क्षेत्र के गांव बागी में 215 मीटर नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस नाले की लागत 11 लाख रुपये है। एक माह पूर्व नाले का निर्माण शुरू किया गया था। उस दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया कर तहसील दिवस में शिकायत की थी, लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया और कुछ दिन काम बंद होने के बाद निर्माण कार्य को फिर से शुरू किया गया। स्थिति यह है कि अभी निर्माण चल रहा था कि लगभग 20 दिन पहले बनाया गए नाले की दीवार भरभराकर ढह गई। निर्माण कार्य के दौरान नाला ढहने की खबर गांव में चर्चा का विषय बन गई। ग्रामीण राजू, रामसिंह, विजय, शिवकुमार व रामसनेही आदि लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सीसी रोड के मिश्रण का नमूना भरा
कदौरा। क्षेत्र पंचायत द्वारा ब्लाक में बनवाई जा रही सीसी सड़क व नाले का बीडीओ ने निरीक्षण किया। मजरा डिमुहा में सीसी सड़क में लगने वाले मसाले का नमूने भरा। इसके साथ ही उन्होंने ब्लाक क्षेत्र के अन्य गांवों का भी निरीक्षण कर निर्माण की स्थिति परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो साल बाद क्षेत्र पंचायत द्वारा 15वें राज्य वित्त से क्षेत्र में सीसी व अन्य कार्य का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के कुसमरा बावनी ग्राम पंचायत के मजरा डिमुहा का डेरा में निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया। मजदूरों व ग्रामीणों से बात की। गुणवत्ता की शिकायत पर उन्होंने सीसी के मसाले का नमूना भी लिया। कार्रवाई संस्था के ठेकेदार व अवर अभियंता को मानक के अनुसार निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। निस्बापुर व खुतमुली में भी सीसी सड़क व नाले का निर्माण कार्य को देखा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर निरीक्षण किया है। मसाले के सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजय कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कदौरा में निर्माणाधीन नाला की गिरी दीवार

कदौरा में निर्माणाधीन नाला की गिरी दीवार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed