फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nagar Panchayat administration strictly runs encroachment campaign

नगर पंचायत प्रशासन ने सख्ती से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 09 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat administration strictly runs encroachment campaign
कदौरा में दुकानदारों को चेतावनी देते नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कदौरा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को मुख्य बाजार में पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के साथ अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है। अभियान के दौरान कई बार दुकानदारों व टीम के कर्मचारियों के बीच तीखीं नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से अभियान शांति पूर्ण तरीके से चला।

नगर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे टट्टर व टीनशेड लगा कर अवैध रूप से सड़कों पर कब्जा कर लिया, इससे सड़कों पर आएदिन जाम की समस्या बनी रहती थी। कई बार नगर पंचायत ने दुकानदारों को नोटिस देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिए, लेकिन दुकानदारों ने कब्जे नहीं हटाए। बुधवार को नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर, अवैध रूप से लगाए गए टट्टर टीनशेड हटाए गए। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर मौरंग, गिट्टी, ईटा, हटवा कर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। इस मौके पर कई बार अतिक्रमणकारियों व टीम के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन मौके मौजूद पुलिस बल की वजह से अभियान शांतिपूर्ण तरीके से निपटा। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 13 दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, कांस्टेबल नासिर खान, सलमान खान, भारत सिंह, भोला व इरफ ान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed