फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   My breath broke scorched crops

मुरझाई फसल देख टूट गई सांस

Fri, 26 Feb 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 26 Feb 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
My breath broke scorched crops
पानी के अभाव में मुरझाती फसल देख किसान हताश हो गया। शुक्रवार की दोपहर वह
विज्ञापन
पानी का इंतजाम करने गया था लेकिन सफलता नहीं मिली।े इससे परेशान होकर वह घर आकर लेट गया और उसके सीने में दर्द होने लगा। परिजनाें ने कराह सुनी तो उसे अस्पताल लाए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने बताया कि उस पर बैंक

और साहूकार का करीब दो लाख रुपये कर्ज भी था। एट थाना क्षेत्र के गांव पिरौना निवासी लल्लूराम (60) के पास 12 बीघा जमीन थी। उसने पांच बीघा में गेहूं, पांच बीघा में मटर व दो बीघा में आलू की फसल बोई थी। इस बीच नहर न चलने के कारण उसकी फसल मुरझाने लगी। वह कई दिन से पानी की जुगाड़ में था लेकिन उसे नलकूप से पानी नहीं मिला। शुक्रवार

की दोपहर भी वह अपने खेत पर गया। यहां फसल मुरझाते देखकर उसकी तबियत बिगड़ गई और वह घर पहुंचा। यहां सीने में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनाें ने बताया कि लल्लूराम के ऊपर इलाहाबाद बैंक एट का करीब एक लाख व एक लाख रुपये गांव के साहूकाराें का कर्ज था।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनाें ने मामले की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी है लिहाजा मामले की जानकारी नहीं है। बताते चलें कि सूखा के कारण जिले केे किसानाें का बुरा हल है और कहीं किसान सदमे से मर  रहे

हैं तो कहीं किसान आत्महत्या को मजबूर है। नहराें में धूल उड़ रही है और फरवरी में ही जलस्तर नीचे खिसक रहा है। ऐसे में किसानाें की चिंता और बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed