फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Muzaffarpur-Mumbai festival special train arrives 17 hours late

Jalaun News: 17 घंटे देरी से आई मुजफ्फरपुर-मुंबई त्योहार स्पेशल ट्रेन

Sat, 01 Nov 2025 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur-Mumbai festival special train arrives 17 hours late
उरई। दीपावली व छठ पर्व मनाने आए कामगारों को काम पर वापस जाने में ट्रेनों की लेटलतीफी परेशानी कर रही है।शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय से 17 घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर नियमित ट्रेनों के अलावा 49 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया है। यहां से अधिकांश कामगार बिहार, पश्चिम बंगाल, गोरखपुर से काम करने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य भारत के शहरों में जाते हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से मुंबई जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन (01044) निर्धारित समय रात 10:20 बजे के स्थान पर दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर 3:21 बजे 17 घंटा देरी से आई। इससे नासिक, मुंबई की ओर जाने वाली यात्रियों को 17 घंटे से अधिक का समय प्लेटफार्म और ट्रेनों में गुजरना पड़ा। छपरा से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (05587) चार घंटा 31 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से गोमती नगर की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (05052) निर्धारित समय से तीन घंटा 26 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्लापल्ली से गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 12590 भी सवा घंटे देरी से आई। बनारस से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल एक घंटा 13 मिनट देरी से आई। मुजफ्फरपुर से एसी स्पेशल के एच वन कोच में सवार होकर उरई पहुंचीं साजिया फराह अपने दो बच्चे के साथ यहां शादी समारोह में शामिल होने आई हैं। उन्होंने बताया कि पहले ही ट्रेन 10 घंटे से अधिक देरी से मुजफ्फरपुर से रवाना हुई। इसके अलावा पटना में भी खड़ी रही। गनीमत यह है कि शादी शनिवार की है नहीं तो छूटने की संभावना थी। वहीं पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed