फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   murder,court,judge,man,trailer

हत्या में कसाई को आजीवन कारावास

Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder,court,judge,man,trailer
उरई। उधारी मांगने पर एक कसाई ने युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बुधवार को इस मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट प्रकाश तिवारी ने कसाई पर दोष साबित होने पर आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। मामला ढाई साल पुराना है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र में घटी थी।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता ह्देश पांडेय ने बताया कि शहर के मोहल्ला सदनपुरी निवासी संतोषी ने उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले के ही छोटे कसाई को पांच हजार रुपये उधार दिए थे। पति छोटे कसाई से तगादा करते थे। रिपोर्ट में बताया कि 28 अक्तूबर 2019 को पति भागीरथ मोहल्ले में पीपल के पेड़ के नीचे बैठा था। तभी छोटे कसाई छुरी लेकर आया और उसके साथ गालीगलौज की और छुरी से भागीरथ पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोरगुल सुनकर बेटा रोहित भी मौके पर पहुंचा और चीख पड़ा। इस पर छोटू कसाई धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

इस मामले का ट्रायल विशेष जज एससी/एसटी प्रकाश तिवारी की अदालत में चल रहा था। बुधवार को विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद छोटू कसाई को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने छोटू कसाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छोटू कसाई इस वक्त जेल में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed