{"_id":"2bbbfd0cd7b0f54035dfc63f729e8fe7","slug":"municipality-without-registering-racing-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे पालिका के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे पालिका के वाहन
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका उरई में शहर की साफ सफाई के लिए 19 वाहन हैं। इसमें पांच वाहनों
विज्ञापन
के रजिस्ट्रेशन हैं। बाकी 14 वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ रहे
हैं। इससे परिवहन विभाग के नियम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
हालंकि पालिका ने अपने इन सभी वाहनों का बीमा करा लिया है।
नगर पालिका भले ही अपनी गलतियों से पल्ला झाड़ती हो, लेकिन सालों पहले खरीदे गए कई वाहनों के आज तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जा सके हैं। नगर पालिका में इस समय 19 वाहन हैं। इसमें क्रेन, जेसीबी, ट्रैक्टर, कैटरपिलर, लोडर
डंफर, कैटल कैचर व सीवर मशीन आदि वाहन शामिल हैं। इन वाहनों का नगर पालिका ने बीमा तो करा लिया, लेकिन 14 वाहनों का अभी तक परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में यदि किसी वाहन से हादसा हो जाए तो कोई पता भी नहीं कर सकता है कि यह वाहन किसका है।
फ्री रजिस्ट्रेशन भी नहीं करा सके
सरकारी वाहनों का आरटीओ आफिस में फ्री रजिस्ट्रेशन होता है। इसके बावजूद भी पालिका प्रशासन ने इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं कराए।
नंबर प्लेट पर दर्ज चेसिस नंबर
नगर पालिका द्वारा खरीदे गए वाहनों में कुछ वाहनों में रजिस्ट्रेशन नंबर के स्थान पर चेसिस नंबर अंकित है। पालिका उसी नंबर से काम चला रही है।
वर्जन
नगर पालिका में जितने वाहन खरीदे गए हैं, सभी के रजिस्ट्रेशन हैं। कर्मचारी को भेजकर आरटीओ आफिस से रजिस्ट्रेशन नंबर मंगाया जाएगा और वाहनों पर इन्हें अंकित कराया जाएगा।- रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका, उरई