फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipality claims that stolen bricks were recovered by uprooting them

Jalaun News: पालिका का दावा, उखाड़कर चोरी गई ईंटें बरामद की

Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Municipality claims that stolen bricks were recovered by uprooting them
कोंच। नगर पालिका कोंच की इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को पालिका ने दावा किया है कि सड़क उखाड़कर चोरी हुईं सारी ईंटें बरामद कर ली गई हैं। अब पुलिस जांच में पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन

पालिका ईओ ने यह भी माना कि पुलिस को तहरीर देने में जल्दबाजी हुई है। इसके चलते चोरी का जिक्र नहीं कर पाए थे, लेकिन मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पिछले दिनों कस्बे के आजाद नगर वार्ड नंबर 20 में कढोरे राठौर के मकान से गुफरान सिद्दीकी के मकान के पास तक वर्ष 2021 में इंटरलॉकिंग सड़क डाली गई थी। पिछले कुछ दिनों पहले उस सड़क की सारी ईंटें उखाड़कर गायब कर दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को ईओ मोनिका उमराव ने प्रेसवार्ता में बताया कि उखाड़कर चोरी गई सारी ईंटों को पालिका ने बरामद कर लिया गया है। अंजुमन इस्लामिया मदरसे के अलावा दो अन्य जगह से ईंटें बरामद कर ली गईं हैं। ईओ ने यह भी माना कि रिपोर्ट लिखाने में जल्दबाजी हुई है। इसके कारण ईंटें चोरी का जिक्र नहीं कर सके, लेकिन पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस अपनी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि उस सड़क का टेंडर लगाकर नई सड़क डलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों से घिरीं ईओ ने छोड़ी प्रेसवार्ता
शुक्रवार को ईओ मोनिका उमराव ने ईंटें चोरी के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए पत्रकारवार्ता बुलाई थी, लेकिन पत्रकारों के सवालों में घिरी ईओ प्रेसवार्ता छोड़कर सभागार से बाहर आ गईं और सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गईं।

-----------------------------------


ईंटें फेंकने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली के वीडियो वायरल
इंटरलॉकिंग सड़क उखाड़कर चोरी गई ईंटों को अब रातों रात फेंकवाने का काम चल रहा है। गुरुवार की रात उन ईंटों को ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में भरकर कैलिया बाईपास रोड से हटकर एकांत में बने नगरपालिका के एमआरएफ सेंटर के पास फेंकवा दिया है। इस बात की भनक कई लोगों को लग गई और उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राॅलियों का पीछा कर उन्हें कैमरों में कैद कर लिया है। बाद में उसे वायरल कर दिया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed