फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother accused in innocent Naina murder case sent to jail

Jalaun News: मासूम नैना हत्याकांड में आरोपी मां जेल भेजी गई

Sat, 23 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 23 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mother accused in innocent Naina murder case sent to jail
आटा। थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा गांव में चार वर्षीय मासूम नैना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मां विनीता को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में अब भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता राजकुमार की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने और गले की हड्डी टूटने की पुष्टि होने के बाद मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई।
विज्ञापन

पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पिता के साथ मासूम की यादें, गांव में गम का माहौल

मासूम नैना को लेकर पिता राजकुमार भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि नैना शाम को उनके साथ दुकान पर भी जाती थी, उनके साथ खेलती और नहाने व खाना खाने तक की आदत उनके साथ ही थी। गांव के लोगों का कहना है कि जहां बच्ची रोज खेलती थी, वह जगह अब सूनी पड़ी है और माहौल गमगीन है। ग्रामीणों ने कहा कि पति-पत्नी के विवाद का असर मासूम पर पड़ना बेहद दुखद है।


आरोपी मां ने जताया अफसोस


पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला विनीता ने कथित तौर पर अपने किए पर अफसोस जताया। उसने कहा कि पति-पत्नी के विवाद के कारण यह दर्दनाक घटना हो गई, उसे जीवनभर पछतावा रहेगा। रातभर वह मानसिक रूप से परेशान रही।




भाइयों की सूनी कलाई, रक्षाबंधन की टूटी उम्मीद



चार साल की नैना अपने दो भाइयों उमंग और मयंक की सबसे छोटी बहन थी। भाई बताते हैं कि नैना हर साल रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती थी, लेकिन अब उसकी मौत के बाद उनकी कलाई हमेशा के लिए सूनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed