फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Monkeys bit 90 people in 27 days

Jalaun News: 27 दिन में बंदरों ने 90 लोगों को काटा

Mon, 27 Nov 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Monkeys bit 90 people in 27 days
कालपी। कस्बे में बंदरों का आतंक है। 27 दिन में बंदर 90 लोगों को बंदर काट चुके हैं। बंदरों का लोगों में इतना खौफ है कि लोग छत पर जाने से डरते हैं। बंदरों को पकड़ने की मांग की जाती है तो नगर पालिका के अफसर कहते हैं कि हमारे पास मंदिरों को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्ज आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 27 नवंबर तक कुत्तों और बंदरों के काटे 135 घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें 90 मामले बंदरों के काटे जाने के थे। पिछले दो दिनों से मोहल्ला आलमपुर में एक बंदर ने दो औरतों के साथ चार लोगों को काटा। इनमें एक बच्ची भी थी। अब भय इतना हो गया है कि लोग अपनी छतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। हर मोहल्ले में चालीस से पचास बंदरों को देखा जा सकता है। छतों में बैठे रहते हैं। सब्जी या कोई भी सामान लेकर जा रहा हो, ये बंदर झपट्टा मारकर छीन लेते हैं।
विज्ञापन



तीन साल में चार लोगों की हो चुकी है मौत
नगर के अलग-अलग स्थान पर पिछले तीन वर्ष पहले चार लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष मोहल्ला आलमपुर गोशाला रोड में खड़ी दो महिलाओं पर छत की दीवार को हिलाकर बंदरों ने नीचे गिरा दिया था। दोनों महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। मोहल्ला कागजीपुरा में बंदरों के हमले से घबराकर एक महिला छत से कूद गई थी। उसकी मौत हो गई थी। दो महीने पहले स्टेशन रोड पर काम कर रहे राजमिस्त्री पर बंदरों ने हमला कर दिया। काम करने के दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने में प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं: ईओ
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव का कहना है की नगर पालिका के पास बंदरों के पकड़ने के लिए ट्रेनिंग प्राप्त कर्मचारी नहीं है। वन विभाग के अधिकारी पालिका का सहयोग कर सकते हैं। उनके साथ बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed