फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Money returned to victim of fraud

Jalaun News: धोखाधड़ी की शिकार महिला को रकम वापस

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Money returned to victim of fraud
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो-6-धोखाधड़ी की शिकार महिला वर्षा की रकम वापस कराते शाखा प्रबंधक। संबंध

इंडियन बैंक शाखा में ग्राहकों से हुई धोखाधड़ी का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। नगर के रामगंज बाजार में स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा में कैश काउंटर पर बैठकर खातों में रुपये जमा करने के नाम पर धोखा देकर कई ग्राहकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाला बैंक वीसी तीन दिन बाद भी सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी के शिकार हुए ग्राहकों को रकम लौटाना शुरू कर दिया है।
शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने शुक्रवार को धोखाधड़ी की शिकार हुई वर्षा कुशवाहा निवासी तिलकनगर को बैंक शाखा में बुलाकर उसकी हड़पी गई सवा दो लाख रुपये की रकम वीसी की आईडी के माध्यम से वापस दिलाई। अपना लगभग डूब चुका पैसा वापस पाकर वर्षा के चेहरे पर खुशी देखी गई।
विज्ञापन

उसने शाखा प्रबंधक का शुक्रिया भी अदा किया। शाखा प्रबंधक ने कहा है कि धोखाधड़ी के शिकार हुए छह ग्राहक अभी तक सामने आए हैं। जिनकी जमा पूंजी उन्हें वापस दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर अन्य कोई भी ग्राहक वीसी की धोखाधड़ी का शिकार हुआ है तो वह जमा पर्ची और पासबुक लेकर सीधे बैंक शाखा आकर उनसे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed