{"_id":"665e32da685be29180049544","slug":"mobiles-pan-masala-banned-at-polling-stations-orai-news-c-224-1-ka11004-115504-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मतगणना स्थल पर मोबाइल, पान मसाला प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मतगणना स्थल पर मोबाइल, पान मसाला प्रतिबंधित
Tue, 04 Jun 2024 02:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
उरई। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के थियेटर लैब में गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक व मतगणना माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना कराने का प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिको को प्रशिक्षण देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना हाॅल में मोबाइल, लाइटर, आईपैड, कैलकुलेटर, पान, पान मसाला, सिगरेट ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित है।
मतगणना हाल में वीडियो कैमरों से मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी, जिससे आपकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रहेगी। उन्होने समस्त मतगणना कार्मिकों से कहा कि मतगणना ड्यूटी परिचय पत्र पर सभी प्रविष्टियां भरते हुए अपना नवीनतम फोटोग्राफ लगाकर कार्यालयाध्यक्ष द्वारा प्रमाणित करा लें। फोटोयुक्त ड्यूटी परिचय पत्र पर जिला निर्वाचन अधिकारी की मुहर लगवाकर प्राप्त कर लें, बिना परिचय पत्र के मतगणना स्थल में प्रवेश संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिक 6 बजे पहुंचे और वहां पर डिकोडिंग डिस्प्ले चार्ट को देखकर आवंटित विधानसभा के लिए मतगणना टेबिल की जानकारी करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 मतगणना टेबल और 1 टेबल रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक स्टाफ के लिए लगाई जाएगी। 1 टेबल प्रेक्षक की सहायता के लिए लगाई जाएगी। जिस पर 2 माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। आरओ टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिजर्व मतगणना कार्मिक प्रत्येक विधानसभा की मतगणना के लिए उनके लिए निर्धारित किए गए स्थान पर निर्दिष्ट काउंटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अग्रिम आदेशों तक उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रत्येक गणना टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति होगी। माइक्रो आब्जर्वर द्वारा पृथक से निर्धारित प्रारूप पर गणना टेबल पर लाई गई मशीन का नंबर, टेबल नंबर, चक्र नंबर, बूथ नंबर एवं प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का विवरण नोट करते हुए अपने हस्ताक्षर कर आब्जर्वर को देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना हाॅल में ऑब्जर्वर की सहायता के लिए दो अतिरिक्त मतगणना माइक्रो आब्जर्वर तथा एक मतगणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। प्रत्याशी या मतगणना अभिकर्ता प्रवेश करते समय अपना फोटोयुक्त मतगणना पास लगाकर ही प्रवेश करेंगे।
इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, एसडीएम कालपी हेमंत पटेल, एसडीएम प्रशिक्षु आरती साहू, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।