फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mercury rises by two degrees; humidity adds to the discomfort.

Jalaun News: दो डिग्री चढ़ा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी

Tue, 11 Aug 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mercury rises by two degrees; humidity adds to the discomfort.
उरई। जिले में दो दिन से बारिश नहीं होने के कारण एक बार फिर उमस बढ़ने लगी है। तापमान में भी करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को दिनभर उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम के समय चली ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार से तापमान में गिरावट के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को मौसम में बदलाव के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण दिन के साथ रात में भी उमस का असर महसूस किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश का अनुमान जताया गया था। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही रही, जिससे लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। बारिश नहीं होने से वातावरण में नमी बनी रही और उमस का असर और बढ़ गया। दोपहर के समय गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सोमवार शाम को ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। दिनभर उमस से परेशान लोगों को ठंडी हवा चलने से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे सप्ताह हल्की बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि मंगलवार को तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। मंगलवार के साथ ही पूरे सप्ताह हल्की बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जिले में बारिश होने के बाद वातावरण में बनी नमी कम होगी और लोगों को उमस से राहत मिलने की संभावना है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed