फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Meena Manch is a medium to empower children's dreams, self-confidence and self-respect.

Jalaun News: मीना मंच बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास व स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम

Sun, 15 Feb 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meena Manch is a medium to empower children's dreams, self-confidence and self-respect.
फोटो-11-बच्चों से जानकारी लेते डीएम। संवाद
विज्ञापन

मीना मंच बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास व स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम
बाल उत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक उड़ान
संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। साई पैलेस में शनिवार को प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से पांच-पांच मॉडल मीना मंचों व आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित स्वलिखित कहानियां प्रस्तुत कीं। साथ ही स्वयं निर्मित कॉमिक बुक के माध्यम से रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली संदेश दिए।


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार पांडेय ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि मीना मंच बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम है। जब बच्चे अपनी कहानी स्वयं लिखते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास भी है। निर्णायक मंडल ने प्रत्येक प्रतियोगिता से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। पोस्टर मेकिंग एवं ‘मेरे बदलाव की कहानी’ श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सराहा गया।कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ. ममता स्वर्णकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, मनीष ओझा, निधि सिन्न्व विपिन उपाध्याय को सम्मानित किया गया। प्रतिभागी बच्चों, नोडल शिक्षकों एवं सुगमकर्ताओं को भी प्रशस्तिपत्र दिए गए।आयोजन बीईओ प्रीति राजपूत व जिला समन्वयक बालिका नैना सेंगर के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed