फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mechanic repairing truck engine crushed to death by dumper

Jalaun News: ट्रक का इंजन सही कर रहे मिस्त्री की डंपर से कुचलकर मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Mechanic repairing truck engine crushed to death by dumper
फोटो - 09 मृतक सोहिल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कालपी। कानपुर-झांसी हाईवे के जोल्हूपुर मोड़ पर बुधवार सुबह किनारे खड़े ट्रक का इंजन सही कर रहे मिस्त्री को डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से भागने लगा तो दुकानदारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनीगंज निवासी मुहम्मद नबी का पुत्र सोहिल (20) कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर ट्रक का इंजन सही करने की दुकान खोले था। बुधवार की सुबह वह हाईवे किनारे खड़े ट्रक का इंजन सही कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर उसे कुचलता हुआ निकल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और घेरकर डंपर रुकवा लिया और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। भाई सोहिब ने बताया कि उसके भाई की शादी नहीं हुई थी। उसने कुछ ही दिन पहले दुकान खोली थी। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed