फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Massive fire at Ghuatal Pond

Jalaun News: घुआताल तालाब में लगी भीषण आग

Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Massive fire at Ghuatal Pond
फोटो - 20 आग पर काबू पाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद
जालौन। नगर के मोहल्ला घुआताल स्थित तालाब में शुक्रवार को अचानक आग लगने से खलबली मच गई। तालाब में उगी सूखी घास-फूस में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी के बीच तालाब में खड़ी सूखी घास में अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटों को देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। तालाब में दलदल होने के कारण कोई भी व्यक्ति अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास नहीं कर सका।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तालाब के चारों ओर दलदल और रास्ता न होने से आग तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने तख्त बिछाकर दमकल कर्मियों के लिए अस्थायी रास्ता तैयार किया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर दमकल कर्मियों को लेटकर आग बुझानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed