फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Marriage was fixed by telling that he was in a government job,

Jalaun News: सरकारी नौकरी बता तय की शादी, मंडप में खुली पोल तो बिना फेरे लौटाया

Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 27 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Marriage was fixed by telling that he was in a government job,
उरई (जालौन)। झूठ की बुनियाद पर रिश्ता बनाने चले एक दूल्हे को मंडप से बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। शादी तय होते समय दूल्हे को सरकारी नौकरी वाला बताया गया था। जब शादी की रस्में चल रहीं थीं, तो किसी ने वधू पक्ष को बता दिया कि वर तो संविदा पर तैनात है। यह जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। 12 घंटे की पंचायत के बाद भी झूठ सच नहीं साबित हो पाया तो दूल्हे को बिना दुल्हन के घर जाना पड़ा। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मामला कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। गांव की युवती की शादी शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक से तय हुई थी। रिश्ता तय होते समय लड़के वालों ने लड़की वालों को बताया था कि उनका बेटा कोर्ट में लिपिक है। यानी उसकी सरकारी नौकरी है। रविवार को शहर के एक विवाह घर में शादी समारोह था। जयमाला कार्यक्रम के बाद चढ़ावा की रस्म चल रही थी। इसी बीच किसी ने जानकारी दी कि दूल्हे की नौकरी सरकारी नहीं है। वह तो संविदा पर कार्यरत है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी दुल्हन और उसके परिजनों को लगी तो खलबली मच गई। विवाह की रस्मों को रोक दिया गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने चढ़ावे के गहने रख लिए। साथ ही विवाह घर का गेट अंदर से बंद कर दिया गया। पांच घंटे तक विवाह घर में ही पंचायत चलती रही, लेकिन मामला नहीं सुलझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में मान मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। करीब 12 घंटे चली पंचायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका तो दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।

दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई। शुरूआत में बताया गया कि लड़का सरकारी नौकरी में है, लेकिन वह संविदा पर तैनात था। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार राय ने कहा कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सिर्फ सूचना दी गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed