{"_id":"65ce7b4ca4c42ca9930a484a","slug":"many-trains-including-antyodaya-express-arrived-late-by-hours-passengers-upset-orai-news-c-224-1-ori1004-110898-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अंत्योदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देर से आईं, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अंत्योदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देर से आईं, यात्री परेशान
Fri, 16 Feb 2024 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर से आने जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों की देर से आने की स्थिति सुधरी नहीं है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। गुरुवार को इस मार्ग से आने जाने वाली ट्रेन दो घंटा से अधिक देरी से पहुंची।
मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस 2 घंटा 44 मिनट देरी से आई। प्रतापगढ़ से मुंबई उद्योगनगरी एक्सप्रेस एक घंटा, लखनऊ से पुणे एक घंटा, पनवेल से गोरखपुर एक घंटा 27 मिनट, मुंबई से सीतापुर एक्सप्रेस एक घंटा, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल एक घंटा 49 मिनट, और वलसाड से कानपुर जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची।
वहीं, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल निरस्त रही। यात्रियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अब ठीक होने पर भी ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे परेशानी हो रही है। रेल अधिकारियों का कहना है कि मौसम के चलते ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है। जल्द ट्रेनों का समय से संचालन शुरू हो जाएगा।