{"_id":"6abc170c7363a3f151047762","slug":"man-struck-by-train-while-crossing-tracks-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-150445-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर ऐट स्टेशन के पास मंगलवार को पटरी पार करते समय 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
उनकी पहचान दतिया जिले के उनाव बालाजी निवासी मोहम्मद मकसूद खान (48) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कोच उर्स में शामिल होने आए थे। इसी दौरान पटरी पार करते समय मुंबई से सीतापुर जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
सूचना पर जीआरपी उपनिरीक्षक प्रेमचंद कनौजिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। (संवाद)