फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Man beats girlfriend after seeing her with another man, video goes viral

Jalaun News: दूसरे युवक के साथ प्रेमिका को देखा तो पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 08 Nov 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Man beats girlfriend after seeing her with another man, video goes viral
उरई। युवक के साथ बाइक पर प्रेमिका को बैठा देख प्रेमी ने आपा खो दिया और उसको थप्पड़ जड़ दिया। यह देख बाइक सवार युवक भी उससे उलझ गया। इसके बाद दोनों युवकों के बीच मारपीट होने लगी। गुरुवार को युवती दूसरे प्रेमी के पास सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास पर गुरुवार को एक युवक बाइक पर प्रेमिका को नवीन गल्ला मंडी में आयोजित विवाह सम्मेलन में ले जा रहा था। इसकी जानकारी युवती के पहले प्रेमी को लगी तो वह वहां पहुंच गया। बाइक पर दूसरे युवक के साथ देख पहले प्रेमी ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद बाइक सवार प्रेमी भी उससे उलझ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। पहले प्रेमी ने बीच-बचाव करने वालों को धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो काट दूंगा। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed