{"_id":"6abc16dbbbe732c56a0b9027","slug":"main-road-at-nareghat-caves-in-houses-evacuated-orai-news-c-224-1-ori1005-150432-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नारेघाट की मुख्य सड़क धंसी, मकान कराए गए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नारेघाट की मुख्य सड़क धंसी, मकान कराए गए खाली
विज्ञापन
फोटो - 14 बारिश के बाद कोटरा में धंसी सड़क। संवाद
- फोटो : 1
कोटरा। नारेघाट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मंगलवार तड़के अचानक धंस गई। सड़क का बड़ा हिस्सा नाले की ओर खिसककर नीचे जा गिरा। प्रशासन ने तत्काल प्रभावित चार मकानों को खाली कराया और सड़क पर आवागमन बंद कराकर दोनों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इससे रोजाना यहां से गुजरने वाले दो हजार लोगों का रास्ता बंद हो गया है। हादसे में सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी नाले में जा गिरा।
कस्बे से नारेघाट मोहल्ले को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण वर्ष 2010 में नगर पालिका की ओर से कराया गया था। उस समय सड़क निर्माण पर करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए थे। मंगलवार सुबह सड़क धंसने की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते सड़क का करीब 250 से 300 मीटर हिस्सा धंस गया था। नाले की तरफ सड़क का किनारा लगातार बैठने से आसपास रहने वाले परिवारों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर सड़क किनारे बने कल्लू कारीगर, लच्छी निषाद, संतराम निषाद और नानी के मकान खाली कराए गए। नगर पंचायत की ओर से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को आसरा कॉलोनी में आवास उपलब्ध कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम उत्तम तिवारी, नायब तहसीलदार विजय कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, लेखपाल अनूप तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सिया शरण व्यास, सभासद छत्रसाल नायक, राजू पंचाल, राहुल श्रीवास, थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धंसी सड़क और आसपास के मकानों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
सड़क धंसने के दौरान सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी नाले में जा गिरा। इससे आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर भी खतरा पैदा हो गया। एसडीएम उत्तम तिवारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और थाना प्रभारी को सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
आधा किमी का लगाना होगा अतिरिक्त चक्कर
सड़क धंसने के बाद नारेघाट मोहल्ले के करीब 50 परिवारों का सीधा आवागमन प्रभावित हो गया है। यह रास्ता केवल मोहल्ले तक पहुंचने का मार्ग नहीं है, बल्कि इसी रास्ते से होकर लोग बेतवा नदी और अपने खेतों तक आते-जाते हैं। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को अब दूसरे रास्ते से करीब आधा किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार नारेघाट के अलावा मुजफ्फरनगर और मंगलाना घाट क्षेत्र की करीब दो हजार आबादी भी इस रास्ते का इस्तेमाल करती है। ऐसे में सड़क धंसने से बड़ी आबादी के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है।
पाइपलाइन डालने के बाद से कमजोर हुई थी सड़क
स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2021 में मोहल्ला नारेघाट में बस स्टैंड से आगे पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को भर दिया गया था। लोगों का कहना है कि नाला सड़क के बेहद करीब होने के कारण पानी का रिसाव धीरे-धीरे सड़क की सतह के नीचे पहुंचता रहा। इससे अंदर की मिट्टी कमजोर होती गई और पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया।
आसरा कॉलोनी में दिए आवास
सड़क धंसने से मकानों पर खतरा देखते हुए नगर पंचायत ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ईओ उमाकांत पटेल ने जरूरतमंद परिवारों को नगर पंचायत की आसरा कॉलोनी में आवास उपलब्ध कराया। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्जन
जानकारी पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया था। आसपास बैरिकेडिंग करा दी गई है। मकानों को खाली कराकर लोगों को कांशीराम कॉलोनी में शिफ्ट करा दिया गया है।
- उत्तम कुमार तिवारी, एसडीएम

फोटो - 14 बारिश के बाद कोटरा में धंसी सड़क। संवाद- फोटो : 1