{"_id":"601ae4048ebc3ed1aa38f573","slug":"loot-ki-farji-suchna-oer-report-orai-news-knp6097095145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक ने दी लूट की फर्जी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक ने दी लूट की फर्जी सूचना
विज्ञापन
मनोज से पूछताछ करते कोतवाल।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। डेयरी संचालक से लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मामला संदिग्ध होने पर डेयरी संचालक से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसकी जेब से रुपये बरामद हुए है। पुलिस डेयरी संचालक को थाने लाई है। कोतवाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी मनोज कुमार पुत्र संतोष कुमार दूध डेयरी का काम करता है। बुधवार सुबह स्टेट बैंक से लगभग एक लाख रुपये निकाले। घर पर रखी परचून की दुकान के लिए सामान लेकर वह लूना से घर जा रहा था। भीमनगर तिराहा पर पहुंचते ही उसने यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि लाल रंग की अपाचे बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने 43 हजार 600 रुपये छीनकर मध्यप्रदेश की ओर भाग गए। सूचना पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने रामपुरा, गोहन, रेंढऱ, नदीगांव पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल ने डेयरी संचालक से चोरों के बारे में जानकारी ली। कोतवाल ने मनोज की तलाशी ली तो उसकी जेब से 56 हजार 360 रुपये मिले।
कड़ाई से पूछताछ करने पर मनोज टूट गया। रुपये छीनने की खबर फर्जी बताया। दुकानदार विकास पुत्र राजकुमार विश्नोई के बकाया कि रकम जमा करा दी गई। पुलिस ने दुकानदार के पास जाकर मनोज द्वारा जमा रुपये की जानकारी ली। पुलिस ने डेयरी संचालक से पूछताछ कर रही है।