फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Look out notice issued against cattle smugglers

Jalaun News: गोतस्करों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

Sun, 31 Dec 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Look out notice issued against cattle smugglers
उरई। जालौन पुलिस ने गो तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद मामले से जुड़े दो और के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद लगातार दबिश शुरू हो गई है।
एट थाना पुलिस 22 दिसंबर को टोल प्लाजा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी 21 हजार किलो प्रतिबंधित मांस से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा था। शक के आधार पर पुलिस ने उसके चालक नवीन कुमार से कागजात मांगे तो उसने बताया कि कंटेनर में लदा मांस मछली का है। कागजात भी फिश फूड के नाम से बने हुए हैं, लेकिन जब पुलिस ने पैकेट खुलवाकर देखा तो होश उड़ गए आखिर, कैसे इतनी बड़ी मात्रा में गोमांस की तस्करी की जा रही थी।
पुलिस ने चालक व हेल्पर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही मांस के सैंपल को जांच के लिए आगरा भेजा था। रिपोर्ट आने पर पता चला कि पूरा कंटेनर गोमांस से भरा था। पुलिस ने पूरे मांस को नष्ट करा दिया था।
विज्ञापन

एसपी डॉ ईरज राजा ने बताया कि एट थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कंटेनर में पकड़े गए प्रतिबंधित मांस की पुष्टि होने के बाद चालक पर फर्जी कागजात व गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जानकारी मिली थी कि अन्य आरोपी देश छोड़ने की फिराक में हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed