फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Locust party came out of the city, created a stir

शहर से निकला टिड्डी दल, मचा हड़कंप

Mon, 29 Jun 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Locust party came out of the city, created a stir
टिड्डी दल को थाली बजाकर भगाता किसान। - फोटो : ORAI
उरई। रविवार सुबह शहर में झांसी की ओर से आए टिड्डी दल को देखकर शहर व आसपास क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में किसानों ने तालियां, तसला, पटाखे फोड़कर टिड्डी दल को अपने क्षेत्र से भगाया। अधिकारियों के अनुसार टिड्डी दल जिले से निकल गया, जिले में किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को झांसी की ओर से आए टिट्डी दल को रिनियां, बड़ागांव, बड़ेरा, चिल्ली, अजनारी आदि गांवों के अलावा उरई के आसपास भी देखा गया। टिड्डी दल देखकर किसान भयभीत हो गए। तब किसानों ने तालियां, तसला, पटाखे फोड़कर टिड्डी दल को अपने क्षेत्र से भगाया था। एक बार फिर रविवार सुबह छह बजे अचानक झांसी की ओर से आने वाले टिड्डी दल को देखा गया। जिससे देख जहां शहर के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं क्षेत्र के आस पास के किसान पटाखे और थालिया, तसला, ढोल आदि लेकर खेतों में पहुंच गए। बजाकर भगाया। वहीं कृषि अधिकारी अमर सिंह का कहना है कि यह दल जिले से सिर्फ निकला है। क्षेत्र में नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed