फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Locks on community toilets built by spending lakhs

लाखों खर्च करके बनाए सामुदायिक शौचालयों पर ताले

Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Locks on community toilets built by spending lakhs
कदौरा। गांवों को भले ही खुले में शौच से मुक्त करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन ये दावे हवा हवाई ही साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कदौरा ब्लॉक की 71 में से 70 ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये खर्च करके बनाए गए अधिकतर शौचालय बंद पड़े हैं।
एक सामुदायिक शौचालय को बनाने में पांच से छह लाख की धनराशि खर्च की गई है। वहीं कुछ शौचालय खोले जाते हैं तो उनमें कहीं पानी तो कहीं साबुन न होने की समस्याएं हैं।
सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहीं समूह की महिलाएं भी आनाकानी करतीं हैं।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खुटमिली गांव में स्थित सामुदायिक शौचालय में ताला लटका हुआ है। गांव के जयनारायन, नरेंद्र, विवेक कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने कभी भी शौचालय को खुला नहीं देखा है।
विज्ञापन

दीवारों में दरारें भी आ गईं हैं। यह हाल तब है जब प्रति शौचालय की देखरेख के लिए शासन से प्रति माह केयरटेकरों को छह हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। इसमें तीन हजार रुपये अलग से आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह का कहना है कि जो सामुदायिक शौचालय खोले नहीं जा रहे हैं उनकी जांच कराई जाएगी। एडीओ पंचायत को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed