फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Little scientists made science models

Jalaun News: नन्हे वैज्ञानिकों ने बनाए विज्ञान के मॉडल

Thu, 26 Feb 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Little scientists made science models
फोटो-11-बच्चों के बनाए मॉडल को देखते अतिथि। स्रोत-विद्यालय
जालौन। एनएसटी स्कूल में ‘सृजन’ थीम ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नन्हे वैज्ञानिकों ने विज्ञान, कला, पर्यावरण, क्राफ्ट विषयों पर स्वनिर्मित मॉडलों का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रों ने 100 से अधिक अभिनव एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट में विज्ञान, पर्यावरण, तकनीकी नवाचार, सामाजिक जागरूकता और प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने झांकियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर अतिथियों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र रेलवे लोकोमोटिव इंजन, स्मार्ट सिटी एवं वायर लैस चार्जर, जल चक्र, आर्मी सेफ्टी अलार्म, एयर गन, न्यूटन मॉडल, फायर अलार्म, ऑटोमेटिक होम सेफ्टी अलार्म, वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण के मॉडल को लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि बच्चों ने विज्ञान, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों को लेकर जो मॉडल तैयार किए वह न केवल प्रशंसनीय बल्कि उपयोगी भी हैं।

सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि वैज्ञानिक कहीं बाहर से नहीं आते हैं। हम और आपके बीच ही पैदा होता है। प्रदर्शनी में छात्रों ने बौद्धिक क्षमता का जिस प्रकार प्रयोग किया है उसकी सराहना की जानी चाहिए। प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि ज्ञान विज्ञान मॉडल के निर्माण से छात्रों में तार्किक और बौद्धिकता का विकास होता है। उनमें विज्ञान के प्रति समझ भी बढ़ती है। इस मौके पर निदेशक जसवंत सिंह, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, अवधेश उपाध्याय, जगत भूषण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed