फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   List of 60 proposed centres for UP Board exams released

Jalaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा के 60 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी

Mon, 01 Dec 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
List of 60 proposed centres for UP Board exams released
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 60 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 60 केंद्र की प्रस्तावित सूची रविवार की शाम जारी कर दी है। यह सूची 27 नवंबर को जारी होनी थी लेकिन विलंब होने के कारण रविवार को जारी हुई। सूची को लेकर प्रबंधक और प्रधानाचार्य बेसब्री के इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस साल जिले के 33 राजकीय विद्यालयों, 63 सहायता प्राप्त और 151 वित्तविहीन विद्यालयों समेत 247 विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा के केंद्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस साल हाईस्कूल के 19018 और इंटरमीडिएट के 18791 परीक्षार्थी समेत कुल 37809 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वर्ष 2025 में हाईस्कूल के 18708 और इंटर के 20243 परीक्षार्थियों समेत 38951 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पिछले बार 74 केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। साथ ही प्रस्तावित केंद्रों की भी संख्या घटी है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजकुमार पंड़ित ने बताया कि यूपी बोर्ड से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें विद्यालय व छात्र संख्या भी आवंटित कर दी गई है। प्रस्तावित सूची पर आपत्ति होने पर चार दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियां नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed