फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Laborer dies after falling from an electric pole

Jalaun News: बिजली के खंभे से उतरते समय मजदूर की गिरने से मौत

Mon, 21 Jul 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling from an electric pole
आटा। बिजली के खंभे से उतर रहे शनिवार को मजदूर का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और दोस्त के साथ काम करने करमेर गांव आया था।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर थाना करंदगी के राघपुर गांव निवासी नूर आलम (20) मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह अपने साथी आरिफ के साथ काम करने आटा थाना क्षेत्र के करमेर गांव आया था। यहां लखनऊ के ठेकेदार राहुल का डकोर से महेवा तक 220 केवीए की लाइन बिछाने व लोहे के खंभे लगाए जाने का काम चल रहा था। शनिवार की शाम नूर आलम खंभे पर चढ़कर काम कर रहा था। जब वह नीचे उतरने लगा, तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि युवक की मौत हुई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed