फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Labor Department can not benefit

श्रम विभाग में नहीं मिल रहा मजदूरों को लाभ

Fri, 01 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 01 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Labor Department can not benefit
भारतीय रिपब्लिकन पक्ष की जिला इकाई ने मजदूरों के हक के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों पर शासन की योजनाओं का लाभ न दिलाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कहा कि मनरेगा के तहत उनके जाब कार्ड बने हुए हैं लेकिन शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। भारतीय रिपब्लिकन पक्ष के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार अहिरवार ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन


इसके बाद 31 दिसंबर तक समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। समस्याओं का निदान न होने पर ही प्रदर्शन के लिए मजबूर हुए। मजदूरों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मजदूरों ने कहा कि जब वह दफ्तर में जानकारी लेने जाते है तो उन्हें सही ढंग से जानकारी भी नहीं मिलती। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी रखा। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर मजदूरों ने नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। मजदूरों के उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना व श्रम विभाग के अधिकारी अशोक यादव ने मजदूरों की बात सुनी और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।


इस दौरान  राम प्यारी, अंजू देवी, ममता देवी, मनोज गेंदोली, संतराम, गोविंद दास, श्याम बाबू, दिलीप, वंदना, ध्यानचंद्र, संगीता, गुलाब सिंह,  शशि, प्रमोद कुमार, शिवकुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed