फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kutcha house collapses in rain; elderly woman trapped under debris.

Jalaun News: बारिश में ढहा कच्चा मकान, बुजुर्ग महिला मलबे में दबी

Wed, 30 Sep 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses in rain; elderly woman trapped under debris.
फोटो -03 व्यौना रियासत गांव में बारिश के दौरान ढहा कच्चा मकान। - फोटो : 1
कोंच। बारिश के चलते मंगलवार सुबह व्यौना रियासत गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला मलबे में दब गई। उनकी चीख सुनकर पति और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग दंपती लंबे समय से सरकारी आवास मिलने की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन अब तक उन्हें पक्का मकान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामस्वरूप राठौर अपनी पत्नी मिथलेश कुमारी के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। मजदूरी कर दोनों अपना भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रामस्वरूप सोकर उठे और घर के बाहर बैठ गए। उनकी पत्नी मिथलेश घर के अंदर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुका मकान अचानक छप्पर और दीवारों समेत भरभराकर ढह गया। मलबे में मिथलेश दब गईं। उनकी चीख सुनकर पति घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती लंबे समय से सरकारी आवास मिलने की आस लगाए हैं। उनका सपना है कि उन्हें भी पक्का मकान मिल जाए, ताकि बारिश के दौरान जर्जर दीवारों और छत के गिरने का खतरा न रहे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे खुद पक्का मकान नहीं बनवा सकते। ऐसे में मजबूरी में कच्चे मकान में रह रहे थे। मंगलवार को मकान ढहने की घटना ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

फोटो -03 व्यौना रियासत गांव में बारिश के दौरान ढहा कच्चा मकान।

फोटो -03 व्यौना रियासत गांव में बारिश के दौरान ढहा कच्चा मकान।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed