फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kushinagar and Rapti Sagar Express cancelled, festival special 12:30 hours late

कुशीनगर व राप्तीसागर एक्सप्रेस निरस्त, त्योहार स्पेशल 12:30 घंटे लेट

Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar and Rapti Sagar Express cancelled, festival special 12:30 hours late
फोटो-10-जयकरन सिंह।
उरई। गोरखपुर के डोमिनगढ़ रेलखंड पर ट्रैक मरम्मत नौ दिनों से जारी है। मंगलवार को भी गोरखपुर-मुंबई रूट पर चलने वाली कुशीनगर और राप्तीसागर निरस्त रही। वहीं, त्योहार स्पेशल ट्रेन 12:30 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस, तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेन नंबर 01080 निर्धारित समय रात के 12:05 बजे के स्थान पर दूसरे दिन दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर 12 घंटा 31 मिनट देरी से आई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01079 त्योहार स्पेशल भी छह घंटा 26 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

आजमगढ़ से चलकर मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस दो घंटा 51 मिनट, बरौनी से ग्वालियर की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 04138 क्लोन छपरा मेल करीब ढाई घंटा देरी से आई। मुंबई से दानापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 01017 त्योहार स्पेशल एक घंटा 40 मिनट, कटिहार से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 09190 भी पौने दो घंटा देरी से आई। इन स्पेशल ट्रेनों की देरी से चलने से यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि रेलवे जीरो नंबर से ट्रेनों का संचालन स्पेशल के नाम से करती है। इसमें किराया भी अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर स्पेशल ट्रेनों को देरी से चलाया जाए तो सिर्फ परेशानी ही होगी। यात्रियों का कहना है कि सफर में अधिक खर्च करने के बाद भी समय से घर नहीं पहुंच पाए तो स्पेशल ट्रेनों का संचालन ही नहीं करना चाहिए। झांडी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों की पंक्चुअलिटी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


जेल रोड नया पटेलनगर निवासी चौधरी जयकरण सिंह का कहना है कि की रेलवे द्वारा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनें विलंबित चल रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं।



दैनिक यात्री करसान रोड निवासी मुशीर अहमद का कहना है कि रेलवे ने ज्यादातर स्पेशल ट्रेनों का संचालन मुंबई से किया है। जहां से कामगार त्योहार मनाने अपने घर आएंगे। अगर ट्रेनों निर्धारित समय से नहीं पहुंचेगी तो यात्रियों को परेशानी होगी।

फोटो-10-जयकरन सिंह।

फोटो-10-जयकरन सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed