फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kotedars did not distribute ration, card holders returned disappointed

Jalaun News: कोटेदारों ने नहीं बांटा राशन, कार्ड धारक मायूस लौटे

Sun, 07 Jan 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kotedars did not distribute ration, card holders returned disappointed
उरई। कोटेदारों का आंदोलन जारी है। रविवार को भी उन्होंने राशन नहीं बांटा।
विज्ञापन

मानदेय और लाभांश की मांग पर अड़े कोटेदारों ने 15 जनवरी तक काम बंद रखने का ऐलान कर दिया है और उसके बाद आंदोलन के तहत दिल्ली कूच की तैयारी शुरू कर दी है। खाद्यान्न लेने पहुंचे राशन कार्ड धारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
डीलर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र दीक्षित ने बताया कि जिले में 768 कोटेदार हैं, जहां से दो लाख से ज्यादा कार्ड धारक राशन प्राप्त करते हैं। कोटेदार 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश या 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, दिया जाना चाहिए। मिडडे मील और आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने वाले राशन के लंबित देयों के भुगतान, खराब हो चुकी ईपॉस मशीनों को बदलने, राशन के ऑनलाइन वितरण की दशा में स्टॉक, बिक्री व वितरण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त की जानी चाहिए। कहा कि मांग पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। बताया कि प्रदेश में केवल 90 रुपये प्रति क्विंटल में कमीशन मिलता है, जिससे परिवार का गुजारा संभव नहीं है।
विज्ञापन

उधर, विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 10 जनवरी तक वितरण शुरू किया जा सकता है। उम्मीद है कि कार्य बहिष्कार खत्म होगा। तब तक नए सॉफ्टवेयर के साथ मशीनों का इंस्टालेशन भी हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed