फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Keep the arrangements of NRC ward in order: CDO

एनआरसी वार्ड की व्यवस्थाएं रखें दुरुस्त : सीडीओ

Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Keep the arrangements of NRC ward in order: CDO
उरई। जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) केंद्र का मंगलवार को सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने निरीक्षण किया। 10 बेड के एनआरसी वार्ड में आठ बच्चे भर्ती थे। इस पर सीडीओ ने कहा कि एनआरसी को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। जो बच्चे ठीक होने लायक हो, उनका उचित पोषण और स्वास्थ्य संबंधी देखभाल की जाए। एनआरसी में भर्ती बच्चों को आईसीडीएस विभाग की ओर से निजी सहयोग से बच्चों के खेलने के लिए खिलौना उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

सीडीओ ने पोषण पुनर्वास केंद्र के प्रभारी को खिलौने सौंपते हुए कहा कि इन खिलौनों का प्रयोग एनआरसी में भर्ती बच्चों के खेलने के लिए किया जाए। उन्होंने बच्चों के माताओं से केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं एवं दवाओं के संबंध में जानकारी ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जिले में 2194 बच्चे कुपोषित श्रेणी में है। इनकी विभाग द्वारा लगातार देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन

छह साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं में कुपोषण और स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन कराया जा रहा है। पोषण, प्री स्कूल सेवाएं और उनकी ऑनलाइन निगरानी भी की जा रही है। सीडीओ ने जिला अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग, पैथालॉजी विभाग, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट का भी निरीक्षण किया और सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीपीओ शहर विमलेश आर्या, शरद अवस्थी, सुश्री आकांक्षा सक्सेना, डाॅ. संजीव गुप्ता, डाॅ. संजीव अग्रवाल, स्टाफ नर्स प्रियंका वर्मा, विजयलक्ष्मी, पिंकी राजपूत, राहुल अग्निहोत्री, टीपी गौतम, मेट्रन अवधेश सैनी आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed