फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kalpi MLA Vinod Chaturvedi to join BJP on the 14th.

Jalaun News: कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी 14 को थामेंगे भाजपा का दामन

Thu, 08 Oct 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kalpi MLA Vinod Chaturvedi to join BJP on the 14th.
उरई। कालपी से सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे। गौरीगंज में होने वाले सदस्यता ग्रहण समारोह में वे पार्टी की सदस्यता लेंगे। उनके साथ गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। विनोद चतुर्वेदी ने स्वयं 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में विनोद चतुर्वेदी समेत तीनों विधायकों ने सपा के खिलाफ भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। इसके बाद सपा नेतृत्व से उनकी दूरी बढ़ती गई। हाल ही में इन तीनों विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस से शुरू हुआ था राजनीतिक सफर

विनोद चतुर्वेदी का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू हुआ था। वे लंबे समय तक जालौन जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे और 2007 में पहली बार विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें कालपी से प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने भाजपा के छोटे सिंह को 2,816 वोटों से हराया था। चतुर्वेदी को 69,782 और छोटे सिंह को 66,966 वोट मिले थे। उनके भाजपा में शामिल होने से 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कालपी की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। इससे कालपी सीट पर भाजपा के मौजूदा दावेदारों के बीच टिकट की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed