फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Laborer on bike dies after being hit by a vehicle

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Laborer on bike dies after being hit by a vehicle
कोंच/पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। अंधेरा होने के कारण समय पर मदद नहीं मिल सकी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम कमथरी निवासी अखिलेश रजक (45) मजदूरी करता था। बुधवार को वह रोज की तरह बाइक से कोंच मजदूरी करने गया था। देर शाम घर लौटते समय भेंपता और कमथरी के बीच किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अंधेरा होने के कारण काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के साले राजेंद्र ने बताया कि अखिलेश परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से पत्नी पिस्ता देवी, बेटियां जूली और राधा तथा बेटा अनुज बेसुध हैं। पुलिस के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना प्रभारी अवनीश पटेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed