फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kalpi, Emilia and Madori won the matches

कालपी, इमिलिया और मडोरी ने मैच जीते

Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kalpi, Emilia and Madori won the matches
आटा। पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम में हो रहे केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को छह टीमों के बीच तीन मैच खेले गए। पहले मैच में मडोरी, दूसरे में इमिलिया और तीसरे मैच में कालपी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच मडोरी और दहेलखंड के बीच खेला गया। इसमें मडोरी की टीम ने जीत दर्ज की। मडोरी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर आठ ओवर में 114 रन बनाए। मडोरी टीम के ओपनर उदय प्रताप ने 15 गेंदों पर 34 रन, शिवदीप ने नौ गेंदो पर 23 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य पीछा करने उतरी दहेलखंड टीम की शुरुआत खराब रही। लगातार विकेट गिरने से लक्ष्य से 69 रन पीछे रह गई। मडोरी टीम के जितेंद्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया। जिन्होंने 19 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच रंधीरपुर और इमिलिया खुर्द के बीच खेला गया। इसमें इमिलिया खुर्द ने मैच जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। रंधीरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर सात विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। जवाब में इमिलिया खुर्द ने छह ओवर चार गेंदों पर पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इमिलिया खुर्द के शशिकांत को मैन ऑफ द मैच मिला। इन्होंने 10 रन बनाए व एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में अकबरपुर इटौरा और कालपी की टीम भिड़ीं। इसमें कालपी की टीम विजयी हुई। इटौरा की टीम ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में कालपी की टीम ने चार ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य तक पहुंच गई। कालापी के मोहम्मद सोहेल को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य राकेश द्विवेदी, अंकुल यादव, सतीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed