फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kalash Yatra taken out with instruments, devotees danced

बाजे गाजे संग निकली कलश यात्रा, झूमे भक्त

Fri, 14 Feb 2020 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with instruments,  devotees danced
शोभायात में घोड़े पर बैठकर नरीगरानी करते कोतवाल। - फोटो : ORAI
उरई। राठ रोड स्थित गल्ला मंडी परिसर में कलश यात्रा संग श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। पीले धोतियां पहनें महिलाएं सिर पर 550 कलश धारण कर चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों की मनमोहक झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के बटुकों ने यज्ञाचार्य शिवसंपति द्विवेदी के निर्देशन पर पूजन करने के बाद गल्ला मंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से कलशयात्रा रवाना की। कलशयात्रा राठ रोड से मौनी बाबा मंदिर, घंटाघर, मच्छर चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए वापस गल्ला मंडी पहुंची। शोभायात्रा में दस बैंड, 18 स्कूलों की झांकियां, सात दीवारी नृत्य, पांच बहुरुपिया पार्टी, करीब तीन हजार महिलाएं और सौ संस्कृत महाविद्यालय के छात्र भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। विद्या मंदिर स्कूल का बच्चा बैंड शोभायात्रा को भव्यता प्रदान कर रहा था। शोभायात्रा का रास्ते में कई जगह फूलों से स्वागत हुआ। शोभायात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, डा. गिरीश चतुर्वेदी भी चल रहे थे।
विज्ञापन

आयोजक मंडल में प्रदीप माहेश्वरी, मनोज कालपी, उमाशंकर पाठक, केदार भारद्वाज, अरविंद पटैरिया, रामप्रकाश गुप्ता, शिवराम, छोटे इटैदिया, उदय सिंह, संजीव दुबे रिनियां, रवींद्र, आशीष, महावीर गुप्ता, अनूप लखौटिया, वासीराम यादव आदि व्यवस्था में लगे रहे। गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने बताया कि इस बार विष्णु महायज्ञ का 42 वां आयोजन है। गल्ला व्यापारियों के सहयोग से हर साल यज्ञ को लगातार भव्यता प्रदान की जा रही है। इस बार भी यज्ञ में भव्यता प्रदान करने के लिए ललितपुर से स्पेशल टेंट मंगवाया गया है। सुबह दस बजे से डेढ़ बजे तक उमाकांतानंद महाराज रामकथा फिर दोपहर दो बजे से छह बजे तक गौरव कृष्ण महाराज श्रवण कराएंगे। जबकि शाम सात बजे से रात 11 बजे तक श्रीराम निमाई वृंदावन के कलाकार रासलीला प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अखंड कीर्तन, मेला व राधाकृष्ण का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी में पुरस्कृत हुए बच्चे
कलशयात्रा के समापन पर स्कूली बच्चों की झांकियों में सरस्वती विद्या मंदिर को पहला, स्पर्टंज स्कूल को दूसरा, केएसडी और जनता विद्या मंदिर के बच्चों को संयुक्त रुप से तीसरा स्थान दिया गया। जबकि पटेल बैंड को पहला और इंडिया बैंड को दूसरा स्थान दिया गया। एसडीएम सतेंद्र व विधायक गौरीशंकर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

घोड़ों पर भी नजर आई पुलिस
कलशयात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। यातायात भी डायवर्ट किया गया। फिर भी जाम लगा और लोगों को गली कूचों का सहारा लेना पड़ा। पुलिस प्रशासन सिर्फ सड़क पर पैदल ही नहीं चल रही थी बल्कि कोतवाली बीएल यादव समेत कुछ अन्य पुलिस कर्मी घोड़ों पर सवार होकर भी सुरक्षा करते दिखे।

शोभायात्रा में स्कूली बच्चे।

शोभायात्रा में स्कूली बच्चे।- फोटो : ORAI

शोभायात्रा में भगवा झंडे लेकर चलते लोग।

शोभायात्रा में भगवा झंडे लेकर चलते लोग।- फोटो : ORAI

ोभायात्रा के दौरान राधाकृष्ण की भूमिका में कलाकार।

ोभायात्रा के दौरान राधाकृष्ण की भूमिका में कलाकार।- फोटो : ORAI

विष्णु महायज्ञ की कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

विष्णु महायज्ञ की कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed