{"_id":"6266e6b6aa0bfd318f3d1dde","slug":"judge-advocate-post-senior-bajang-dal-orai-news-knp693283540","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारिणी पदाधिकारी दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वाहन- अर्नव राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारिणी पदाधिकारी दायित्वों का जिम्मेदारी से करें निर्वाहन- अर्नव राज
निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाती अपर सिविल जज सश्री नेहा राजन।
- फोटो : ORAI
Link Copied
जालौन। बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज (जूडि) अर्नव राज चक्रवर्ती व अपर सिविल जज (जूडि) नेहा राजन द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपने पद एवं दायित्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। यदि किसी अधिवक्ता समस्या आती है तो उसका निराकरण कराए। इतना ही नहीं वादकारी का हित सर्वोपरि मानकर अपने वादी के मुकदमे की पूरी तैयारी कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश हों। अपर सिविल जज नेहा राजन ने कहा कि बार एवं बैंच की कड़ी अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादी को भी न्याय दिलाने का कार्य करती हैं। अधिवक्ता व जज का आपसी तालमेल वादकारियों को सही न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाता है। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितवार सिंह राठौड़, महासचिव अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीशचंद्र दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव उमर सिद्दीकी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार पाल व दीपेश सेंगर एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार पटसारिया व देवेश मिश्रा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संतोष यादव ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश चंद्र त्रिपाठी, अजीज अहमद, उमेश दीक्षित, दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।